पहाड़ों के पार अब उम्मीदों की राह बनी!
पहाड़ों के पार अब उम्मीदों की राह बनी!
पहाड़ों के पार अब उम्मीदों की राह बनी!
सिर्फ 12 महीनों में NHAI ने छत्तीसगढ़ की पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग (लेफ्ट हैंड साइड) का निर्माण कर विकास की नई मिसाल पेश की है। यह केवल इंजीनियरिंग की उपलब्धि नहीं, बल्कि जन-जीवन को जोड़ने वाली उम्मीदों की राह है।
2.79 किमी लंबी यह सुरंग रायपुर–विशाखापट्टनम आर्थिक गलियारे (NH-130CD) का हिस्सा है, जो अब छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के बीच रोज़गार, व्यापार और मानवीय संबंधों को और मज़बूती देगी।
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी एवं NHAI टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए धन्यवाद। यह “समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़” के हमारे विज़न की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन