Illegal Liquor Dantewada: अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 पेटी शराब व वाहन जब्त, आरोपी फरार

Illegal Liquor Dantewada: अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 पेटी शराब व वाहन जब्त, आरोपी फरार

Illegal Liquor Dantewada: अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 35 पेटी शराब व वाहन जब्त, आरोपी फरार

दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन (रापुसे) के मार्गदर्शन और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राहुल उयके (रापुसे) के पर्यवेक्षण में सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

शनिवार को थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पातररास, पटवारी कॉलोनी के आगे स्थित एक घर में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जमा की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर घर के पास खड़ा एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग गया और फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली, जहां एक कमरे में छिपाकर रखी गई 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। साथ ही मौके से एक हीरो होंडा ग्लैमर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-05C-1162) और एक एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG-17-KD-4044) भी जब्त की गई।

जप्त की गई शराब और दोनों वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 2 लाख 53 हजार 200 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 36 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी का दावा किया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक गुरुवंता बर्गे, सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र भारती, आरक्षक मनोज नेगी और आरक्षक कमलेश कोमरे की विशेष भूमिका रही।